मवेशियों की धरपकड अभियान, एक सप्ताह में 29 मवेशी पकड़े

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। घुमंतु मवेशियों की धर पकड़ अभियान नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा है। अभियान में नगर निगम की टीम शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में घुमंतु एवं बैठे मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में आज शहर के प्रमुख मार्गो व चौक-चौराहों से 6 घुमंतु मवेशियों की धर-पकड़ की गयी। कल 9 मवेशी पकड़े थे और एक सप्ताह के भीतर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से 29 मवेशी पकड़े गये, जिन्हें काजी हॉउस में रखा गया था तथा संबंधित मवेशी मालिक से अर्थदंड लेकर मवेशी छोड़ा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कई पशु मालिकों द्वारा अपने मवेशियों को खुला छोड़ देते है, जिससे मवेशी चौक-चौराहों में घुमते एवं बैठे रहते है, जिससे यातायात बाधित होती है एवं दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, जो आमजनों के साथ ही पशुओ के लिये भी खतरनाक है।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने घुमंतु मवेशियों को पकड़ने टीम गठित किये है, गठित टीम चौक-चौराहों से घुमंतु मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में आज प्रमुख मार्गो व चौक-चौराहों में पाताल भैरवी चौक, आम्बेडकर चौक, पीटीएस चौक एवं राम दरबार मंदिर के पास 6 घुमंतु एवं बैठे मवेशियों को पकड़ा गया। मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस में रखा जाता है एवं उन्हें छोड़ने पर 570-570 रूपये संबंधित से अर्थदंड लेकर मवेशी छोडा जाता है। कल शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 9 मवेशी पकड़े गये थे, अब तक एक सप्ताह में 29 मवेशी पकडे गये।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!