धान खरीदी नीति में बदलाव किसानों के हित में बड़ा फैसला : शीला टाकेश सिन्हा

अपने दोस्तों को शेयर करें :

➡️ साय सरकार के निर्णय से किसानों को मिलेगा पूरा लाभ, भाजपा सरकार किसान हितैषी

राजनांदगांव।

छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की नीति में महत्वपूर्ण बदलाव कर एक बार फिर साबित कर दिया है कि सरकार किसानों के हितों और उनकी आर्थिक समृद्धि को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 15 नवंबर से शुरू होने जा रही धान खरीदी में किसानों को उनकी वास्तविक उपज के अनुरूप निर्धारित प्रति एकड़ के हिसाब से सहायता राशि का लाभ दिए जाने के निर्णय से प्रदेश के किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस फैसले को किसानों के हित में एक ऐतिहासिक और दूरगामी कदम बताते हुए जिला पंचायत सभापति श्रीमती शीला टाकेश सिन्हा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
श्रीमती सिन्हा ने कहा कि भाजपा सरकार ने धान खरीदी नीति में बदलाव कर किसानों को बड़ी राहत देने का काम किया है। सरकार का यह निर्णय उन किसानों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा, जिन्होंने मेहनत और लगन से अपनी फसल तैयार की है। अब किसानों को उनकी उपज के अनुरूप निर्धारित व्यवस्था के तहत लाभ मिल सकेगा। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और खेती-किसानी के प्रति उनका भरोसा और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार केवल किसानों ही नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखकर योजनाएं बना रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार ऐसे निर्णय ले रही है, जिनका सीधा लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है। किसानों की आय बढ़ाने, कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाने और खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में सरकार की नीतियां सराहनीय हैं। श्रीमति सिन्हा ने कहा कि पूर्व में भाजपा सरकार द्वारा धान खरीदी केंद्रों और समितियों की संख्या बढ़ाने का निर्णय भी किसानों के लिए काफी राहत भरा रहा है। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर-दराज के केंद्रों तक जाने की परेशानी कम हुई है। खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ने से धान विक्रय की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक हुई है और किसानों को समय तथा परिवहन खर्च की बचत भी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं को समझते हुए लगातार उनके समाधान की दिशा में काम कर रही है। धान खरीदी व्यवस्था में किए गए सुधार और किसानों को आर्थिक लाभ पहुंचाने वाले फैसले इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार की प्राथमिकता में अन्नदाता का सम्मान और उनकी समृद्धि सबसे ऊपर है। श्रीमती सिन्हा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश की भाजपा सरकार का आभार जताते हुए कहा कि सरकार के इस निर्णय से राजनांदगांव जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ के किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी सरकार किसान हित में इसी तरह जनकल्याणकारी फैसले लेकर प्रदेश के अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करती रहेगी।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!