दिव्यांगजनों हेतु उपयुक्तता प्रमाण पत्र बनाने 25 जुलाई को रायपुर में शिविर

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। श्रम मंत्रालय भारत सरकार के नेशनल कैरियर सेंटर फॉर डिफरेंटली एबल्ड जबलपुर एवं विशेष रोजगार कार्यालय (दिव्यांगजनों हेतु नियोजित) रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए उपयुक्तता प्रमाण-पत्र प्रदान करने के लिए 25 जुलाई 2024 को सुबह 10 बजे से सह शिक्षा पॉलिटेक्निक कॉलेज बैरन बाजार रायपुर में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उप संचालक रोजगार ने बताया कि दिव्यांगजनों को पीटीआई, पीएटी, प्री एमसीए, प्री बीएससी नर्सिंग, प्री एमएससी नर्सिंग, प्री बीएड सहित विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उपयुक्तता प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होता है। छत्तीसगढ़ राज्य के दिव्यांगजनों को उपयुक्तता प्रमाण पत्र के लिए जबलपुर जाना होता है। आयोजित शिविर में दिव्यांगजनों का परीक्षण कर पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु उपयुक्तता की जांच कर उपयुक्तता प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। शिविर में शामिल होने के लिए दिव्यांग अभ्यर्थी को जिला चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र, शिक्षा एवं आयु से संबंधित प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मोबाईल नंबर, आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी होने पर जाति प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट आकार के दो फोटो तथा यदि व्यापम द्वारा आयोजित किसी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हो तो प्रवेश पत्र प्रस्तुत करना होगा। शिविर के संबंध में अन्य जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में दूरभाष क्रमांक 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!