प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में कृषक उन्नति योजना के तहत सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए यह सुनिश्चित किया है कि जिन किसानों ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल के स्थान पर 15 क्विंटल धान का विक्रय किया है, उन्हें शेष 6 क्विंटल धान के अंतर की राशि भी योजना के अंतर्गत प्रदान की जाएगी।
इस निर्णय के अनुसार किसानों को प्रति एकड़ ₹13,839 की आदान सहायता राशि का लाभ मिलेगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों धान उत्पादक किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा। विशेष रूप से बस्तर एवं सरगुजा संभाग के किसानों को भी इसका लाभ प्राप्त होगा।
यह निर्णय किसान कल्याण, अन्नदाताओं की समृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
किसान समृद्ध होगा, तभी छत्तीसगढ़ खुशहाल और विकसित होगा।
मधुसूदन यादव 🪷
महापौर, नगर पालिक निगम राजनांदगांव
पूर्व सांसद, राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र






