शहर के रामदरबार चौक में ट्रैफिक सिग्नल चालू

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक अजय खेस, नवरतन कश्यप एवं राघव एडवरटाईजमेंट रायपुर के सहयोग से शहर के रामदरबार चौक में सुगम यातायात संचालन, आम जनता के सुविधा एवं सुरक्षा हेतु नया ट्रैफिक सिग्नल लगाया गया है। यातायात संचालन हेतु सिग्नल पाईंटों में प्रातः 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक यातायात बल ड्यूटी में तैनात रहेंगे। शहर में अब नो पार्किंग, तीन सवारी के साथ-साथ रेड सिग्नल जंप पर भी लगातार कार्यवाही होगी। यातायात पुलिस राजनांदगांव की आम लोगो से अपील है कि ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग न करें, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाये, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाये, शराब सेवन कर वाहन न चलायें एवं माल वाहन में सवारी न बिठायें। यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित यात्रा करें।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!