यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्यवाही

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर राहुल देव शर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन मुकेश ठाकुर के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार खेस, नवरतन कश्यप सउनि येनलाल चंद्राकर, कुंजलाल साहू, कमल किशोर श्रीवास्तव, थानेश्वर प्रसाद बांधव, शरद मसीह एवं यातायात टीम द्वारा शहर के अम्बेडकर चौक से फुरसत के पल, कविता काम्पलेक्स, रेस्ट हाउस तक पेट्रोलिंग कर बेतरतीब तरीके से नो पार्किंग में खड़े वाहन, दुपहिया वाहन में 3 सवारी, मालवाहन में सवारी बिठाना, चार-पहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट लगाये मोबाईल उपयोग करने वाले कुल 39 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर 13400 रूपये जुर्माना वसूला गया। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगा। यातायात पुलिस की आम जन से अपील है कि अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्किंग करें। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाये एवं तीन सवारी न चलें, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट लगाये, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करें। यातायात व्यवस्था बनाये रखने में यातायात पुलिस का सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करे एवं सुरक्षित रहें।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!