एसडीओपी एवं थाना प्रभारी डोंगरगढ़ ने लिया मां बम्लेश्वरी मंदिर एवं मेला ड्यूटी में लगे जवानों का जायजा

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। चैत्र नवरात्रि पर्व वर्ष- 2024 9 अप्रैल 2024 से प्रारंभ है। नवरात्रि पर्व में मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में लाखों की संख्या में दर्शनार्थी दर्शन करने एवं मेला घुमने आते है, जिसको ध्यान में रखते हुये पुलिस विभाग द्वारा दर्शनार्थियों के सुरक्षा व्यवस्था, शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था, यातायात, पार्किंग व मेला व्यवस्था हेतु अधिक से अधिक पुलिस बल तैनात किया गया है। जिसका आज एसडीपीओपी आशीष कुंजाम एवं थाना प्रभारी डोंगरगढ़ सीआर चंद्रा द्वारा जायजा लेकर ड्यूटी में लगे जवानों को ड्यूटी संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया एवं मेला में लगे दुकानदारों को अपने-अपने दुकान में अग्नि शमन यंत्र, दो-दो बाल्टी पानी रखने हिदायत देकर फायर फायटिंग संबंधी दुकानदारों एवं ड्यूटी में लगे पुलिस जवानों को प्रशिक्षण दिया गया।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!