नवरात्रि मेला में चोर, पॉकेटमार, चाकूबाज एवं असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। चैत्र नवरात्रि पर्व वर्ष-2024 9 अप्रैल 2024 से प्रारंभ है। नवरात्रि पर्व में मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में लाखों की संख्या में दर्शनार्थी दर्शन करने एवं मेला घुमने आते है। जिसको ध्यान में रखते हुये पुलिस विभाग द्वारा दर्शनार्थियों के सुरक्षा व्यवस्था, शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था, यातायात, पार्किंग व मेला व्यवस्था हेतु अधिक से अधिक पुलिस बल तैनात कर चोर, पॉकेटमार, चाकूबाज एवं असामाजिक तत्वों पर पुलिस कड़ी निगरानी रखी है। इसी तारतम्य में 9 अप्रैल को डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा मंदिर परिसर के सामने छिरपानी चौक के पास चाकू लेकर घुम रहे शिव चन्द्रवंश पिता रविन्द्र चंद्रवंशी, उम्र-18 साल, निवासी रजा नगर, डोंगरगढ़ को घेराबंदी कर चाकू के साथ रंगेहाथ पकड़कर आरोपी के विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!