लेबर कॉलोनी में भव्य रावण वध व आर्केष्टा का आयोजन कल

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। दशहरा विजयदशमी पर्व पर लेवर कॉलोनी वार्ड नंबर 16 में भव्य रावण दहन के साथ आर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया जायेगा। लेबर कॉलोनी निवासी हैरी जोसेफ ने बताया कि लेवर कॉलोनी वार्ड नं. 16 प्रगति मैदान सामुदायिक भवन के प्रांगण में महिला समीति द्वारा 12 अक्टूबर 2024 को भव्य रावण वध के आयोजन के उपलक्ष्य में वार्ड नं. 16 लेबर कॉलोनी के निवासी श्री जोसेफ के सौजन्य से नागपुर के प्रसिद्ध आर्केष्टा म्यूजिकल स्टार का भी आयोजन रखा गया है। उन्होंने समस्त नगरवासीयों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनन्द उठाने की अपील की है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!