छुरिया और घुमका में 108 एम्बुलेंस सेवा फिर से शुरू

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया और घुमका में 108 एम्बुलेंस सेवा का पुन: संचालन शुरू कर दिया गया है।

पूर्व में दोनों स्थानों की एम्बुलेंस ब्रेकडाउन की स्थिति में थी, जिसे सुधारकर फिर से चालू किया गया है। अब यह सेवा क्षेत्र के नागरिकों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध कराएगी।

108 एम्बुलेंस सेवा के पुन: संचालन से छुरिया और घुमका क्षेत्र के मरीजों को अस्पताल पहुँचने में सुविधा होगी और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुलभ होंगी।

अपने दोस्तों को शेयर करें :