डोंगरगढ़ में इडी की बड़ी कार्यवाही, देर शाम तक जरूरी दस्तावेजों को खंगाला

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में चुनाव परिणामों के आते ही एक बार फिर ईडी टीम सक्रिय हो गई है, जहां शनिवार को ईडी ने 2 शहरों में छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ शहर में राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के यहां देर शाम तक कार्यवाही की है, उनके घर में शनिवार सुबह 5 बजे से देर शाम तक कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि मनोज अग्रवाल के घर 2 अलग-अलग गाड़ियों में महाराष्ट्र और रायपुर की टीम ने दबिश दी और घर में दस्तावेज खंगाले। समाचार लिखे जाने तक ये पता नहीं चल पाया कि प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने किस मामले में ये कार्यवाही की है। उल्लेखनीय है कि ईडी ने पिछले हप्ते ही राजधानी रायपुर, दुर्ग और खरोरा में दबिश दी थी, जहां राजधानी रायपुर में 2, दुर्ग में 2 ठिकानों और खरोरा में एक जगह समेत कुल 5 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। सूत्रों की मानें तो ईडी ने यह छापा राइस मिल एसोसिएशन के पूर्व महासचिव प्रमोद अग्रवाल के यहां मारा था। राइस मिल एसोसिएशन के रायपुर स्थित कार्यालय और अध्यक्ष कैलाश रुंगटा के यहां भी पहुंची थी। ये छापे इस मामले में पकड़े गए खाद्य विभाग के विशेष सचिव मनोज सोनी और राइस मिल एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर से पूछताछ के आधार पड़े हैं।

अपने दोस्तों को शेयर करें :