जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू ने तिलई में प्राथमिक शाला अतिरिक्त भवन का किया लोकार्पण

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलई में प्राथमिक शाला में निर्मित अतिरिक्त भवन का लोकार्पण क्षेत्रीय जनपद सदस्य सभापति ओमप्रकाश साहू के मुख्य अतिथि में किया गया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक शाला में नव निर्मित अतिरिक्त कक्ष भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता में है। बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, इसके लिए संसाधन भी जरूरी है, अच्छे संसाधन से ही शिक्षा का विकास होता है, वहीं शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर सरपंच मथुरा नेताम, शाला विकास समिति अध्यक्ष राजेश्वरी साहू, उपसरपंच सफील खान, गुलाल साहू, ईश्वर साहू, पूनम देवांगन, हेमंत नेताम, नाजरीन खान, मिथलेश चंद्रवंशी, केशव देवांगन, अमजद खान, वीरेंद्र मुक्ति, दुर्गा साहू सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक, ग्रामीण उपस्थित रहे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!