राजनांदगांव। प्रार्थिया श्रीमती कस्तुरी अग्रवाल पति अजय अग्रवाल, उम्र 52 वर्ष, निवासी डोंगरगांव, जिला-राजनांदगांव जो डोंगरगांव से बस में बैठकर राजनांदगांव आई थी और अपने पास रखी पर्स व नगदी 25 हजार रूपये एवं 2 नग चांदी के सिक्के को पर्स सहित गुम जाने की सूचना थाना कोतवाली, राजनांदगांव में आकर दी गई। प्राथिया किस बस में बैठकर राजनांदगांव पहुंची थी, उस बस की जानकारी उसे नहीं थी। सूचना पर थाने से तत्काल पुलिस स्टॉफ भेजकर डोंगरगांव से राजनांदगांव आई बसों को चौक-चौराहों में लगे सीसीटीव्ही के फुुटेज के माध्यम से चेक करने पर उक्त महिला भदौरिया चौक के पास बस क्रमांक सीजी 07-एलपी 9529 हरिओम ट्रेवल्स से उतरते दिखाई दी, किन्तु अपने साथ पर्स लेकर उतरते दिखाई नहीं दे रही थी। उक्त बस के कण्डेक्टर डिंपल साहू को तलाश कर पूछताछ कर बस को चेक कराया गया तो जिस सीट पर बैठी थी, उसी सीट के नीचे महिला का पर्स गिरा हुआ था, पर्स में महिला का नगदी रकम 25 हजार रूपये व चांदी के 2 नग सिक्के सुरखित रखा था, जिसे ढूंढकर प्राथियां को सौंपा गया, जिस पर प्रार्थियां द्वारा कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही से खुश होकर सभी स्टाफ को धन्यवाद दिया गया।

