तहसीलदार व नायब तहसीलदार ने किया वृक्षारोपण

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। तहसील कार्यालय राजनांदगांव में बीते दिनों तहसीलदार मनीष वर्मा व नायाब तहसीलदार रमेश कुमार नागवंशी ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर तहसीलदार वर्मा ने कहा कि वृक्षों की कटाई से जो गर्मी का कोलाहल हुआ है व वर्षा में कमी आ रही है, वह बहुत ही गंभीर स्थिति की ओर हमें ले जा रही है। इसी तरह वृक्षों की कमी होती रही तो वो दिन दूर नहीं की देश मे पानी का संकट गहरा जाएगा और आने वाले समय में लोग पानी के लिए किसी भी हद तक जा सकते है। इसलिए वह अपने भविष्य के लिए हर व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष लगाना व उसे सहेज कर बड़ा करना हर व्यक्ति का कर्तव्य होना चाहिए, यदि हर व्यक्ति अपनी उम्र में एक पेड़ भी लगाकर उसे सहेज कर बड़ा करता है, तो वह अपने आने वाले पीढ़ी के लिए भी जल व गर्मी के संकट को रोकने में मदद करता है। इस कार्यक्रम में भावेश बुद्धदेव (संचालक ई स्टाम्प केंद्र्र), छबि श्याम देवांगन अर्जीनिवेश, मनीष वर्मा अर्जीनिवेश, गुलशन मंडले, तिस्मिता मेश्राम, त्रिगुण सादानी आदि जन समुदाय उपस्थित थे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!