पूर्व बैंक प्रबंधक दिनेश कुमार श्रीवास्तव का निधन

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। स्थानीय गांधी नगर (बसंतपुर) निवासी दिनेश कुमार श्रीवास्तव (65 वर्ष) का दुःखद निधन गत रात्रि हो गया है। ग्रामीण बैंक में प्रबंधक के पद पर पदस्थ रहते हुए वर्ष 2019 में सेवानिवृत्त हुए श्री श्रीवास्तव गत कुछ समय से अस्वस्थ्य थे, जिनका उपचार रायपुर के स्पर्श चिकित्सालय में चल रहा था। आज उनकी अंतिम यात्रा उनके निज निवास से निकाली गयी तथा उनका अंतिम संस्कार लखोली स्थित मुक्तिधाम में किया गया, जिसमें नगर पालिका निगम के अध्यक्ष हरिनारायण (पप्पू) धकेता, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनोज चौधरी, महासभा के संस्थापक अध्यक्ष व परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आनन्दकुमार श्रीवास्तव तथा महासभा के क्रियाशील सदस्यगण नरेश कुमार श्रीवास्तव, पोपटलाल श्रीवास्तव, पीतांबरलाल श्रीवास्तव, रविंद्र श्रीवास्तव (मुन्नू भैया), कृणकांत श्रीवास्तव, प्रतीक श्रीवास्तव, प्रभाकर श्रीवास्तव, सन्नी श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव व सामाजिक सदस्यों सहित सभी चिर-परिचित, मित्रगण व गणमान्यजन उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ कायस्थ महासभा, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद (पंजी.) (छत्तीसगढ़ प्रांत) के द्वारा मुक्तिधाम के हाल में शोकसभा आहूत कर मुक्तात्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण कर श्री भगवानजी से प्रार्थना की गयी तथा शोकाकुल परिवार को यह असह्य पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!