अवैध मुरुम खनन, कब होगी कार्रवाई ?

अपने दोस्तों को शेयर करें :

एसडीएम कार्यालय के सामने निकले है हाईवा परिवहन स्थलों के लिए उसके बाद भी कार्रवाई शून्य….???

राजनांदगांव।जिले के डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़हूम के तालाब से बिना रॉयल्टी के अवैध रूप से तालाब गहरीकरण करते हुए बिना रॉयल्टी के मुरुम परिवहन की जा रही है।

बड़हूम गांव से लगे खाली तालाब में हो रही खुदाई क्षेत्र में मुरुम और रेत का अवैध कारोबार जोरों पर है। अलग-अलग जगह दिन और रात में धड़ल्ले से अवैध खनन और परिवहन चल रहा है। डोंगरगांव नगर के कुछ ही किलोमीटर दूर बड़हूम गांव से लगे तालाब में खुलेआम मुरुम का अवैध खनन चल रहा है।

गाड़ियों में साफ लिखा है बिल्डिंग मटेरियल वाले का नाम वंश बिल्डिंग मटेरियल दो दिन पूर्वी भी बगदई नदी के पुलिया के नीचे नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा रेत के मामले में 5 माजदा जप्त कार्रवाई गई थी ।

जो कि आज तक डोंगरगांव थाने में रखी गई है उसमें से भी एक गाड़ी इसी मुरुम माफिया की है जिस पर साफ लिखा हुआ है कि वह बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर है जिसका ऑफिस डोंगरगांव से राजनांदगांव सड़क पर स्थित है।

जिसकी जानकारी अधिकारियों को होने के बावजूद कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। बड़ी मात्रा में मुरुम बिना रॉयल्टी के परिवहन किया जा रहा है। राजस्व विभाग और खनिज विभाग से परिवहन की किसी प्रकार की स्वीकृति भी नहीं , जेसीबी और हाइवा लगाकर खनन जारी है।

सोमवार को ग्रामीणों की सूचना पर जब हमारी टीम बड़हूम लगभग 2 बजे पहुंची तो 6 हाईवा दो जेसीबी मशीन मौके पर अवैध रूप से उत्खनन करती हुई दिखाई दी। जब हाईवा के डाइवर से रॉयल्टी के बारे में पूछे तो डाइवर ने साफ कहा कि रॉयल्टी नहीं है।

क्या कहते है जिम्मेदार ग्राम पंचायत बड़हूम के सरपंच


ग्राम पंचायत बड़हूम के सरपंच हुमेन्द्र साहू ने बताया कि हमारी ग्राम पंचायत से किसी भी प्रकार का कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है।जो भी मुरुम परिवहन कर रहा है उसके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए नियम से।

क्या कहते है जिम्मेदार ग्राम पंचायत बड़हूम के सचिव

ग्राम पंचायत बड़हूम के सचिव ने बताया कि हमारी ग्राम पंचायत के द्वारा किसी भी प्रकार से कोई प्रस्ताव और नहीं किसी प्रकार की स्वीकृति मुरुम परिवहन की दी गई है ।

क्या कहते है जिम्मेदार डोंगरगांव एसडीएम

जब हमारी टीम के द्वारा एसडीएम डोंगरगांव के दूरभाष पर बताया गया तो उनका कहना था की में अभी छुरिया के लिए निकल गया हूं में तहसीलदार को मौके पर जांच कर कार्रवाई के लिए कहता हूं ।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!