रोड किनारे लगे ठेले खोमचे हटाने की कार्यवाही

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन मुकेश ठाकुर के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार खेस, सउनि येनलाल चंद्राकर, कुंजलाल साहू, कमल किशोर श्रीवास्तव, थानेश्वर प्रसाद बांधव, शरद मसीह एवं यातायात एवं एनएचआई टीम द्वारा शहर के मनोकामना से आरके नगर, बर्फानी आश्रम तक रोड किनारे खड़े होकर ठेले खोमचा में फल बेचने वालों को हटाया गया। सभी ठेला-खोमचा वालों को रेड किनारे नहीं लगाने हिदायत दिया गया। भविष्य में लगाने पर कार्यवाही किया जायेगा। यातायात पुलिस की आमजन से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें। यातायात व्यवस्था बनाये रखने यातायात पुलिस का सहयोग करें।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!