दीपावली पर भूपेश बघेल से मिले विधायक इंदरशाह मंडावी, दी शुभकामनाएँ 🧚‍♀️

अपने दोस्तों को शेयर करें :

दीपावली के पावन पर्व पर मानपुर-मोहला के लोकप्रिय विधायक इंदरशाह मंडावी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक मंडावी ने उन्हें उपहार भेंट कर दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस आत्मीय मुलाकात के दौरान दीपावली की खुशियाँ साझा की गईं तथा आपसी स्नेह, सम्मान, सौहार्द और भाईचारे की भावना के साथ सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की गई।

इस अवसर पर राजनांदगांव के कांग्रेस नेता आसिफ अली भी उपस्थित रहे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!