डोंगरगढ़ पुलिस की सहानुभूति कार्य, भटके हुये एक विकलांग बुजुर्ग को सुरक्षित पहुंचाया घर

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। 14 जुलाई 2024 को थाना डोंगरगढ़ डॉयल-112 को सूचना मिला कि एक विकलांग बुजूर्ग जो छिरपानी, डोंगरगढ़ रैन बसेरा के आसपास काफी परेशान हालत में भटक रहा है। सूचना पर डोंगरगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहंुचकर बुजुर्ग से पुछताछ किया, जिस पर बुजूर्ग अपना नाम रेखा गंधर्व पिता जय सिंह गंधर्व, उम्र-51 साल, निवासी टिकरी पारा, दैहान चौक, गंडई, जिला केसीजी का रहने वाला बताया, जो अपने घर से भटककर यहां पहंुच जाना बताया, जिसकी सूचना थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा को मिलने पर तत्काल थाना प्रभारी डोंगरगढ़ द्वारा बुजुर्ग विकलांग पुरूष को सुरक्षार्थ पुलिस टीम के साथ उसके घर छुड़वाया, जहां उसके परिजन द्वारा बुजुर्ग पुरूष को पूर्व से ही घर से कहीं चला जाना बताये, जिसकी लगातार पता-तलाश की जा रही थी बताये। बुजुर्ग विकलांग पुरूष को सकुशल घर पहंुचाने पर उसके परिजन द्वारा खुशी जाहिर करते हुये डोंगरगढ़ पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किये हैं। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, आरक्षक चन्द्रकांत सोनी एवं श्रीनिवास राव का विशेष योगदान रहा है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!