राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में शुक्रवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी तथा उत्तर एवं दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत शहर के चार मंडलों में जन चौपाल का आयोजन किया गया। लखोली मंडल के कन्हारपुरी, सदर मंडल के हाट बाजार, बसंतपुर मंडल और मोतीपुर मंडल के नवागांव में आयोजित जन चौपाल के माध्यम से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मतदाता अधिकारों, निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर लोगों को जागरूक किया।
जन चौपाल को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं। उनका स्पष्ट विचार है कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का वोट समान महत्व रखता है। मतदाता सूची में किसी भी तरह की गड़बड़ी अथवा पात्र मतदाताओं के नाम विलोपित होना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान इसी अधिकार की रक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का जन आंदोलन है।
उन्होंने कहा कि एसआइआर की प्रक्रिया को लेकर आम मतदाताओं के मन में कई सवाल और आशंकाएं हैं। ऐसे में प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सुरक्षित रहे, इसके लिए जागरूकता जरूरी है। कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर मतदाता सूची का अवलोकन कराएं, नामों की स्थिति की जानकारी दें और नाम छूटने या किसी विसंगति की स्थिति में नियमानुसार आवेदन एवं दावा-आपत्ति की प्रक्रिया में सहयोग करें।
उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेतन भानुशाली ने कहा कि मताधिकार की रक्षा केवल राजनीतिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक जागरूक नागरिक का दायित्व है। दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण साहू ने कहा कि एसआइआर के दौरान मतदाता सूची की जांच बेहद जरूरी है। लखोली, सदर, बसंतपुर और मोतीपुर मंडल के अध्यक्षों गोपी रजक, अंकेश बाफना, कुलदीप कुरेंजरेकर और कृष्णा मेश्राम ने भी संबोधित करते हुए कहा कि अभियान को केवल जन चौपाल तक सीमित न रखकर प्रत्येक वार्ड और बूथ तक पहुंचाया जाएगा। मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और संगठन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता लगातार प्रयास करेंगे।
जन चौपाल में मेहुल मारु, प्रवीण मेशराम ,हेमा देशमुख, कुलबीर छाबड़ा, संतोष पिल्लै, राकेश जोशी, मामराज अग्रवाल, हरिनार्यण धकेता , शारदा तिवारी , विनय झा ,सूर्यकांत जैन ,वीरेंद्र चंद्राकर, अशोक पंजवानी ,मनीष साहू, राजा तिवारी, युवराज भारती , मोहनी भारती, सीताराम श्रीवास ,शिवम गढ़पायले, सुरेंद्र देवांगन, नरेश साहू, ललित मरकम ,अज्जाजुर रहमान, गोपी रजक, अंकेश बाफना , कुलदीप कुरेंजकर , बंटी यादव , विशु आजमानी, बबलू कसार, लकी साहू, नंदकुमार साहू, सुरेंद्र गजभिये, दुलारी साहू, सकुर चौहान, सुनीता सिन्हा, बसंत चितलांगिया ,सतीश सोनपिपरे , आशीष साहू , ऋषि शास्त्री, श्यामरतन, महेश साहू, हनीफ खान, रमेश साहू, संजय साहू , पुनीत भारती, जय जयसवाल , हर्ष खोब्रगड़े,राहुल मार्कम , सागर ताम्रकार , आशीष सोनकर , जुगल ताम्रकार , हर्षिल भलावे, नंदू साहू, सोहेल खान, सुजल कलिराहुल हारी, देवेंद्र साहू, जुगल निषाद, अभिमन्यु मिश्रा , संदीप सोनी , राजा यादव सहित शहर,ब्लाक ,मंडल, के पदाधिकारी प्रकोष्ठों एवं विभागों के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





