अंबेडकर भवन निर्माण को लेकर जातिगत प्रताड़ना का आरोप, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। डोंगरगांव तहसील के ग्राम मनोहरा (साहले) में डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर भवन निर्माण के मुद्दे को लेकर विवाद सामने आया है। मामले में जातिगत गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और हुक्का पानी बंद कराने के आरोप लगाए गए हैं। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों के माध्यम से ग्रामीणों ने जिलाधीश को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला अध्यक्ष मुकेश शेंडे के माध्यम से जीवन लाल महार, नूतन रामटेके और जया रामटेके ने शिकायत प्रस्तुत की। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें जातिगत रूप से अपमानित करने के साथ घरों में आग लगाने और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इसके चलते पीड़ित परिवार भय और मानसिक तनाव में जीवनयापन करने को मजबूर हैं।

संगठन ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने, पीड़ित परिवारों को सुरक्षा प्रदान करने और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा तत्काल बहाल कराने की मांग की है। संगठन ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के सम्मान, सामाजिक समानता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से प्रयास जारी रहेंगे।

शिकायत सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष मुकेश शेंडे के साथ शहर उपाध्यक्ष युवराज कन्नौजे, प्रवक्ता सोभा राम सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा कुमार बागड़े, जिला संगठन मंत्री ईमानवेल सिंह,एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे l जीवन लाल वारके, किरण रामटेके, ममता रामटेके, श्याम राव रंगारी, बुद्ध बाई, अजय कुमार और निलेश रामटेके उपस्थित थे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!