अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार : 24 लाख की 3610 लीटर शराब पर चला बुलडोजर, 221 मामलों का हुआ निपटारा

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। रेंज आईजी अजय यादव के दिशा-निर्देश और एसपी अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन (रक्षित केंद्र) में आबकारी अधिनियम के तहत जब्त की गई करीब 24 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब का विधिवत नष्टीकरण किया गया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।

अवैध शराब का ब्योरा और आंकड़ा:

अंग्रेजी शराब: 1502 लीटर (अनुमानित कीमत ₹14,83,098)

देसी शराब: 1804 लीटर (अनुमानित कीमत ₹8,37,826)

बीयर: 155 लीटर (अनुमानित कीमत ₹48,300)

महुआ शराब: 147 लीटर (अनुमानित कीमत ₹30,750)

कुल जब्ती: 3610.84 बल्क लीटर शराब (कुल कीमत ₹23,99,974)

कलेक्टर के आदेश पर हुई कार्रवाई
यह पूरी प्रक्रिया जिला कलेक्टर के आदेश और आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत संपन्न की गई। इस मौके पर जिला आबकारी अधिकारी संदीप सहारे, आबकारी उपनिरीक्षक तुलेश्वरी देवांगन, मुकेश वर्मा, कार्यपालिक दंडाधिकारी राकेश कुमार, एएसपी कीर्तन राठौर, सीएसपी वैशाली जैन समेत जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

पुलिस की अपील- तुरंत दें सूचना
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर कहीं भी अवैध शराब का निर्माण, परिवहन या विक्रय हो रहा हो तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पहचान गुप्त रखते हुए त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

अपने दोस्तों को शेयर करें :