सीएम हेल्पलाइन की पहल : लंबे समय से परेशान केवल राम के बेटे का आसानी से बना आधार कार्ड

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। राज्य सरकार की जनसुविधाओं और योजनाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निराकरण में ‘सीएम हेल्पलाइन 1076’ बेहद असरदार साबित हो रही है। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम देवकट्टा निवासी केवल राम के बेटे का लंबे समय से अटका हुआ आधार कार्ड आखिरकार सीएम हेल्पलाइन में आवेदन करने के बाद आसानी से बन गया।

केवल राम अपने बेटे का आधार कार्ड बनवाने के लिए काफी समय से परेशान थे और उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। जब काफी प्रयास के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में अपनी शिकायत दर्ज कराई। आवेदन दर्ज होते ही जिला ई-गवर्नेंस शाखा राजनांदगांव के अधीनस्थ डोंगरगढ़ नगरपालिका स्थित आधार सेवा केंद्र ने मामले में तत्काल कार्रवाई की और जरूरी प्रक्रिया पूरी कराते हुए कार्ड बनवा दिया।

समय पर समाधान से मिली बड़ी राहत
समस्या का समय पर समाधान मिलने से राहत महसूस करते हुए केवल राम ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी परेशानी का त्वरित निराकरण हो गया। उन्होंने शासन-प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह व्यवस्था आम नागरिकों की समस्याओं को दूर करने का एक पारदर्शी और प्रभावी जरिया है।

24 घंटे ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा
गौरतलब है कि सीएम हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली के तहत प्रदेश का कोई भी नागरिक टोल फ्री नंबर 1076, वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप जैसे आधुनिक माध्यमों से 24 घंटे अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इस व्यवस्था में आवेदन दर्ज होते ही मामला सीधे संबंधित विभाग और अधिकारी तक पहुंचता है, जिसकी निगरानी तकनीक आधारित सिस्टम द्वारा की जाती है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :