सीमा पर तैनात जवानों के लिए भेजी 28 हजार राखियां, ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र’ में दिखा बच्चों का देशप्रेम

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात जवानों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त करने जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई **28 हजार राखियां सैनिक कल्याण बोर्ड, राजनांदगांव को सौंपी गईं।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय चेतना और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना रहा। अधिकारियों और अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि राखियों के माध्यम से सीमा पर तैनात जवानों तक देशवासियों के प्रेम और शुभकामनाओं का संदेश पहुंचेगा।

जवानों के प्रति सम्मान का संदेश

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सैनिक कठिन परिस्थितियों में देश की सीमाओं की सुरक्षा में लगातार तैनात रहते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की ओर से भेजी गई राखियां उनके प्रति समाज के सम्मान और अपनत्व को व्यक्त करती हैं। इस पहल से बच्चों में राष्ट्रसेवा और जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होगी।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में सैनिक कल्याण बोर्ड के संरक्षक अविनाश चन्द्र पंत, भूतपूर्व सैनिक महेन्द्रप्रताप राणा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रश्मि सिंह, एपीसी रोहणी सिन्हा, केपी विश्वकर्मा, कामिनी साहू, स्काउट प्रभारी मयूख श्रीवास्तव सहित पूर्व सैनिक, अधिकारी-कर्मचारी, महाविद्यालयों के स्काउट-गाइड और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :