प्रस्तावित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मूल्यांकन के लिए नीदरलैंड के विशेषज्ञों ने किया राजनांदगांव जिले का भ्रमण

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। इंडो-डच सहयोग से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना नया रायपुर में किया जाना है। इसी कड़ी में प्रस्तावित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मूल्यांकन के लिए नीदरलैंड के विशेषज्ञ जैइप वॉन बालेन एवं लाइजनिंग ऑफिसर इन्डो-डच सेंटर ऑफ एक्सीलेन्स डॉ. तरन्नुम कायद भाई एमवसी द्वारा राजनांदगांव जिले का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम ग्राम देवादा के कृषक नीवन, मनोज, संगीता के यहां पर पॉलीहाऊस के भीतर जरबेरा खेती का अवलोकन किया गया एवं कृषकों से चर्चा की गई। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम रूवातला के कृषक समूहों द्वारा पालीहाऊस के भीतर शिमला मिर्च का अवलोकन किया। कृषक द्वारा बताई गई समस्या का समाधान किया गया। कृषकों से नीदरलैड से आए डच विशेषज्ञों ने विस्तृत चर्चा की। डच विशेषज्ञों ने फसल को देखकर खुशी जाहिर की तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपना नम्बर देते हुए संपर्क करने कहा। इस दौरान संचालनालय रायपुर के उप संचालक नीरज साहा, सहायक संचालक उद्यान राजेश शर्मा एवं संबंधित विकासखंड के प्रभारी, कृषि अधिकारी एवं कृषकगण उपस्थित रहे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!