राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह अपने कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो के प्रदेश प्रशिक्षण सह-प्रमुख समीर श्रीवास्तव के निवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समीर श्रीवास्तव और पार्षद अपूर्व समीर श्रीवास्तव एवं उनके परिवार से सौजन्य भेंट की और विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा की।
रामप्रताप सिंह के निवास पहुंचने पर समीर श्रीवास्तव ने उनका स्वागत किया। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों एवं क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक भी मौजूद रहे।


