परशुराम जयंती शोभा यात्रा के दौरान पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को दबोचा

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। परशुराम जयंती शोभा यात्रा के दौरान थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 पौव्वा अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास शराब रखने या बेचने के कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक एलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में शहर में असामाजिक गतिविधियों एवं अवैध शराब तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

दिनांक 19 अप्रैल 2026 को थाना प्रभारी सिटी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम परशुराम जयंती शोभा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मठपारा तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस ने तुरंत रेड कर आरोपी मुकेश ठाकुर (20) को गिरफ्तार किया।

मुकेश ठाकुर के कब्जे से दो बोरियों में भरी कुल 200 पौव्वा “स्पेशल गोवा” व्हिस्की बरामद हुई। यह लगभग 36.00 बल्क लीटर शराब है, जिसकी अनुमानित कीमत 24,000 रुपये है।

आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 220/2026 पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक मिलन सिंह, स.उ.नि संजीव निर्मलकर, प्र.आर शंभू नाथ द्विवेदी, आर धर्मेंद्र सिंह और आर नामदेव नागवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अपने दोस्तों को शेयर करें :