14 नग पौवा शोले देशी मसाला के साथ आरोपी गिरफ्तार

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अति पुलिस अधीक्षक महोदय राहुल देव शर्मा व एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देश में डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, शराब कोचियों, सटोरियों, संदिग्ध व्यक्तियों, पॉकेटमार, चाकुबाज एवं अन्य अड्डाबाजी, असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री पर रोक लगाने हेतु मुहीम छेड़ी है। इसी कड़ी में दिनांक 15.09.2024 को अवैध शराब रखकर पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने वाले अमर गोंड़ पिता राजेश गोंड़ उम्र 20 साल साकिन पथराटोला गाजमर्रा थाना डोंगरगढ़, जिला-राजनांदगांव को पुराना कालेज के सामने, चिचोला रोड के पास पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 14 नग पौवा शोले देशी मसाला शराब कुल मात्रा-2.520 बल्क लीटर किमती- 1540/-रू0 जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 489/2024 धारा-34(1) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया है। अवैध रूप से शराब बिक्री पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। अवैध शराब के कारोबार पर सतत् निगाह रखी जा रही है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!