पूर्व कर्मचारी ने होटल-लॉज से की चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपने दोस्तों को शेयर करें :

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। आरोपी नानक प्रेमचंदानी (42) ने अपने पूर्व मालिक के होटल-लॉज “राजघराना” में चोरी की घटना को अंजाम दिया।

प्रार्थी प्रदीप सिसोदिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5 अगस्त 2025 की रात 12:25 बजे से 1:30 बजे के बीच, नानक ने होटल में घुसकर टीवीएस एक्सेल वाहन (CG 08 AB 7918), 5,000 रुपये नगद, कार्ड रीडर मशीन, एक कट्टा चावल, एक कट्टा अरहर दाल और रिफाइंड तेल की टिन सहित कुल 28,000 रुपये का माल चोरी कर लिया।

घटना के बाद थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 397/2025 दर्ज कर धारा 305(क), 331(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर और एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल और निरीक्षक संतोष जायसवाल के नेतृत्व में आरोपी की तलाश रायपुर जिले में की गई और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में सउनि तुलाराम बांधे, प्र.आर. रूपेश देवांगन और आरक्षक अविलाश धुर्वे का विशेष योगदान रहा।

अपने दोस्तों को शेयर करें :