विश्व मलेरिया दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

अपने दोस्तों को शेयर करें :

खैरागढ़। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा के दिशा-निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. जीडी वैष्णव के मार्गदर्शन में जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के दोनों विकासखंड खैरागढ़ व छुईखदान के विभिन्न ग्रामों में मलेरिया उन्मूलन एवं बचाव हेतु जागरूकता शिविर लगाए गए एवं रैली निकाली गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों द्वारा विभिन्न ग्रामों में मलेरिया से बचाव हेतु मच्छरदानी लगाने हेतु एवं घर के आसपास एवं ग्रामों में साफ-सफाई रखे एवं स्थिर पानी को नष्ट करे, जमे पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल डालने हेतु एवं पूरे अस्तीन के कपड़े पहनने हेतु बताया गया। वनांचल क्षेत्रों के ग्रामों में मलेरिया हो जाने पर तत्काल उपचार की सुविधा उपलब्ध है। अतः ग्रामीणों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर उपचार करने हेतु बताया गया।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!