मतदान केन्द्रों में मतदान अधिकारियों का किया गया स्वागत

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय क्षेत्र क्रमांक 6-राजनांदगांव में निर्वाचन कराने मतदान केन्द्रों में पहुंचने पर मतदान अधिकारियों और सुरक्षा दल का स्वागत किया गया। मतदान दिवस 26 अप्रैल को निर्वाचन कराने स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन बसंतपुर राजनांदगांव से मतदान अधिकारियों का दल 25 अप्रैल को सुबह निर्वाचन सामग्री के साथ रवाना हुआ। मतदान केन्द्रों में मतदान दल के पहुंचने पर मतदान अधिकारियों का तिलक लगाकर, फूल माला और गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाने के लिए ड्यूटी पर तैनात मतदान अधिकारी खुशी और उत्साह के साथ मतदान केन्द्रों में पहुंचे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!