विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पार्रीकला में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत किया पौधरोपण

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव प्रवास के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पार्रीकला में रोड किनारे कदम का पौधा लगाया। उल्लेखनीय है कि ग्राम पार्रीकला के सड़क के दोनों किनारे में लगभग 300 पौधे लगाने की कार्ययोजना बनाई गई है। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू, जिला पंचायत सदस्य शीला सिन्हा, समाजसेवी कोमल सिंह राजपूत, सौरभ कोठारी, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, लीड बैंक मैनेजर मुनिष शर्मा, सरपंच श्रीमती कामनी आम्बिलकर, पंच सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!