मोदी सरकार का विकास मॉडल बना जन आंदोलन : इरफान शेख

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। हजरत बाबा जलालुद्दीन शाह दरगाह पार्री नाला में आयोजित एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मोहम्मद इरफान शेख ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर रचनात्मक कार्यक्रम की कड़ी में वृक्षारोपण किया। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का विकास मॉडल अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है उन्होंने मोदी सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों सहित सभी वर्गों के लिए सतत रूप से किए जा रहे हैं विकास निर्माण कार्यों एवं क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की जमकर प्रशंसा की।

मोदी सरकार के बेमिसाल ग्यारह वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम वाइडनियर स्कूल स्थित चर्च में क्रिश्चियन समाज के सभी वरिष्ठ जनों की गणमान्य उपस्थिति में एव हजरत बाबा जलालुद्दीन शाह (पार्री नाला) दरगाह में आयोजित किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के ऐतिहासिक 11 वर्षों के बेमिसाल कार्यकाल को चिह्नित करते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन आज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला राजनांदगांव द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष भाई मोहम्मद इरफान शेख जी के नेतृत्व में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

जिसमे विशेष रूप से प्रदेश प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा सद्दाम ख़ान, महापौर मधुसूदन यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, महामंत्री शाहिद ख़ान, पूर्व राज्यमंत्री अकरम कुरैशी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा सिकंदर ख़ान, प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा रफीक ख़ान, श्रीमती रेशमा शेख, जिला महामंत्री एव कार्यक्रम प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा ज़हीर अब्बास, उपाध्यक्ष हैरी जोसेफ, अफ़ज़ल ख़ान, असलम ख़ान, दक्षिण मंडल अध्यक्ष नदीम बड़गुजर, उत्तर मंडल अध्यक्ष सलीम कुरैशी, भूरू बड़गुजर, अफ़सर ख़ान जी आदि उपस्थित रहे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :