राजनांदगांव। नगर के सेवाभावी संस्था लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी थीम सेवा की राह में 2025-26 के कदम आगे बढ़ाते हुए व समेकित छेत्रीय केंद्र दिव्यांगजन सशक्तिकरण (निपिड़) सिकंदराबाद सामाजिक न्याय एवं आधिकारिक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित ठाकुरटोला स्थित सीआरसी के दिव्यांग बच्चों को मोटिवेशनल पिक्चर तारे जमीन पर दिखाया गया, जिसमें 100 बच्चों एवं उनके परिजनों को लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी द्वारा सिल्वर स्क्रीन बसंतपुर रोड स्थित गंज मंडी थियेटर पर पिक्चर का आनंद लिया गया। कार्यक्रम को लेकर लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी के आशीर्वादक पद्मश्री लायन पुखराज बाफना के मार्गदर्शन पर अध्यक्ष अमित खंडेलवाल ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्यक्रम कराए जाते रहते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर के प्रथम नागरिक महापौर मधुसूदन यादव, लायन अशोक चौधरी, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, सीआरसी के डायरेक्टर स्मिता महोबिया, एस डी एम खेमलाल वर्मा, लायंस क्लब राजनंदगांव सिटी के अध्यक्ष लायन अमित खंडेलवाल, पीएमजेएफ लायन बृज किशोर सुरजन, सचिव लायन मयंक शर्मा, जोन चेयर पर्सन लायन शारदा तिवारी, निगम चेयरमेन लायन राजा मखीजा, द्वारा दिव्यांग बच्चों को साफा पहनाकर एवं तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात चाय, बिस्कुट, स्वल्पाहार कराकर थिएटर में प्रवेश कराया गया।
निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा द्वारा कार्यक्रम में सहयोगात्मक रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर लायन संजय तेजवानी, दुष्यंत दास, भावेश अग्रवाल, रेखा साहू, नेहा गुप्ता संजय रिजवानी, चंद्रिका प्रसाद सिन्हा, राजेश डागा, हेमंत तिवारी आस्था,अवंत अग्रवाल, CRC से चुनमुन मोहंती, फरीदा बेगम, राहुल कुमार, विवेक कुमार, रोशनी मैडम के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व मीडिया के लोग भी उपस्थित रहे।

