मध्यम वर्गीय के लिए स्वर्णिम अवसर : खूबचंद पारख

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। भाजपा के वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख ने आज पेश हुए बजट पर कहा कि यह ऐतिहासिक बजट है, जिसे भारत देश में हमेशा याद रखा जाएगा। देश के टैक्स पेयर और मध्यम वर्ग का सम्मान करते हुए मोदी सरकार ने एक ऐसा निर्णय लिया है जिसकी कल्पना भी लोगों को नहीं थी, पूर्व की सरकार में जहां 2 लाख रुपए की आय पर टैक्स लगता था, मोदी जी की सरकार में 12 लाख रुपए तक कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसके साथ ही पहली बार केंद्र सरकार द्वारा इस बजट में मध्यम वर्गीय परिवार को योजनाओं का लाभ दिया गया है, अभी तक लोग कहा करते थे कि बजट से बड़े लोगों को एवं छोटे लोगों को फायदा मिलता है, परंतु मध्यम वर्गीय के लिए कुछ नहीं रहता, परंतु मोदी सरकार ने इस बजट में पूरा ध्यान माध्यम वर्गीय परिवारों के लिए रखा है, उनके लिए यह बजट संजीवनी साबित होगा।

अपने दोस्तों को शेयर करें :