किसानों के लिए वरदान साबित होगा बजट : कोमल सिंह राजपूत

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि मोदी सरकार ने इस बजट में किसानों के उत्थान के लिए दूरगामी नीतियां बनाई हैं। इस बजट में कृषि की उत्पादकता बढ़ाने, दालों के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने, किसानों के लिए यूरिया फैक्ट्री लगाने और किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख करने के निर्णय किसानों की तरक्की के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!