किसान, युवा, महिला के साथ मध्यम एवं श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए यह बजट ऐतिहासिक : अभिषेक सिंह

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने आज संसद में पेश केंद्रीय बजट 2025.26 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट समाज के मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक और क्रांतिकारी होगा। यह भारत के सुनहरे भविष्य का को पूरा करेगा।
श्री सिंह ने कहा कि केंद्रीय बजट से छत्तीसगढ़ में प्रत्येक क्षेत्र में हो रहे कार्यों में तेजी आएगी। श्री सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने इस बजट के माध्यम से किसानों के लिए बहुत सकारात्मक कार्य किए हैं, आज छत्तीसगढ़ धान के समर्थन मूल्य के अलावा देशभर के किसानों को उनके फसलों का वाजिब दाम और उनकी आय बढ़ाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। अभिषेक सिंह ने कहा कि इस बजट ने सिद्ध कर दिया है कि आने वाला समय भारत का है और भारत का स्वर्णिम युवा युग शुरू हो गया है। भारत अब विश्व का नेतृत्व करेगा यह तय हो गया है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!