राज्य स्तरीय जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता 19 वर्ष बालिका में राजनांदगांव जिला एवं क्लब टीम का दबदबा

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। अजीज पब्लिक स्कूल, इंदामरा में आयोजित इस प्रतियोगिता में राजनांदगांव जिले की दोनों टीमों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता में आयी बिलासपुर, रायपुर, धमतरी सहित सारी टीमों से एक-एक कर सारे मैचों में जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला और फाइनल मैच दोनों लोकल टीम के बीच हुआ, यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें राजनांदगांव हैंडबॉल संघ की टीम ने अपना परचम लहराया। वहीं राजनांदगांव क्लब की टीम ने अपना कड़ा मुकाबला दर्ज किया।
पदक प्राप्त दोनों टीमों का सम्मान करने के लिए आज राजनांदगांव जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, सचिव प्रिंस भाटिया, रेलवे की सीनियर खिलाड़ी श्रीमती शबनम अंसारी, कोच रजा कुरैशी, राजा राम, ओमन तंबोली, महेश अग्रवाल उपस्थित हुए और खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!