शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

अपने दोस्तों को शेयर करें :

नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पवन वर्मा के विरुद्ध धारा 137(2), 87, 64(2)(m), 351(3), 115(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध।

➢ शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप।

➢ पीड़िता को नागपुर ले जाकर भी जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप।

➢ पीड़िता के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप।

➢ प्रकरण के आरोपी पवन वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम एवं पता

01- पवन वर्मा पिता नंदलाल वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी जुनवानी, खैरागढ़, जिला केसीजी (छत्तीसगढ़)

                पीड़िता द्वारा थाना डोंगरगढ़ में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि फरवरी 2026 में एक पारिवारिक शादी समारोह के दौरान उसकी पहचान आरोपी पवन वर्मा से हुई थी। इसके बाद आरोपी मोबाइल फोन के माध्यम से पीड़िता से बातचीत करने लगा तथा उसे प्रेम एवं शादी करने का झांसा देने लगा। पीड़िता द्वारा कम उम्र होने के कारण शादी करने से मना करने पर आरोपी उसे एवं उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता के अनुसार, दिनांक 10-06-2026 को आरोपी उसे अपने साथ जुनवानी स्थित अपने घर ले गया, जहां अपने परिजनों के समक्ष पीड़िता की उम्र 18 वर्ष बताकर शादी कर ली। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया तथा पाइप से मारपीट कर उसे चोट पहुंचाई और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आगे बताया कि दिनांक 03-07-2026 को आरोपी पवन वर्मा उसे अपने साथ नागपुर ले गया, जहां भी उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। दिनांक 10-08-2026 को आरोपी उसे वापस जुनवानी लेकर आया तथा कुछ दिनों बाद उसे छोड़कर नागपुर चला गया। इसके पश्चात पीड़िता ने अपने माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी।

दिनांक 27-10-2026 को पीड़िता थाना डोंगरगढ़ पहुंची और आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत पर आरोपी पवन वर्मा के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87, 64(2)(m), 351(3), 115(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

                 पीड़िता के साथ घटित घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्रीमती अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ श्री रामेश्वर प्रसाद देशमुख द्वारा पुलिस स्टाफ के साथ आरोपी की पतासाजी की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी पवन वर्मा पिता नंदलाल वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी जुनवानी, खैरागढ़, जिला केसीजी (छत्तीसगढ़) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे दिनांक 28-10-2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!