श्री राम मंदिर ट्रस्ट पदुमतरा की बैठक संपन्न, 30 नवंबर को होगा भव्य बाइक रैली का आयोजन

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। ब्लॉक के पदुमतरा में 30 नवंबर को श्रीराम जानकी, शिव मंदिर से डुमरडीहकला तक भव्य बाइक रैली का आयोजन श्री राम मंदिर ट्रस्ट समिति, डुमरडीहकला सरपंच दिनेश सिंह ठाकुर एवं क्षेत्रवासियों द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में शुक्रवार को मंदिर में बैठक आयोजित कर रूप रेखा तैयार किया गया।
श्री राम मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने बताया कि 30 नवंबर शनिवार को दोपहर 2 बजे आचार्य पंडित युवराज पाण्डेय श्री जगन्नाथ मंदिर अमलीपदर का आगमन श्रीराम मंदिर में होगा। सभी पूजा-अर्चना कर, बाजे-गाजे के साथ सैकड़ों बाइक रैली के माध्यम से पदुमतरा से डुमरडीहकला तक श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य एवं अन्य धर्मप्रेमी शामिल होंगे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!