विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव के विधायक डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन 15 अक्टूबर को राजनांदगांव में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर म्युनिसिपल स्कूल मैदान में एक शानदार कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

इस कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास मुख्य आकर्षण होंगे। युवा वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष भावेश बैद के नेतृत्व में यह आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई गणमान्य व्यक्ति और कवि सम्मिलित होंगे।

डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर इस आयोजन के साथ-साथ शहर में अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, जो पूरे दिन उत्साहपूर्ण माहौल बनाए रखेंगे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :