छात्र युवा मंच के साप्ताहिक बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, रक्तदान, यातायात जागरूकता परीक्षा 2 अगस्त से

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। आज गुरुद्वारा के पास स्थित रक्त सहायता केंद्र में छात्र युवा मंच परिवार की आवश्यक बैठक रखी गई थी। इस बैठक में प्रदेश सयोंजक नागेश यदु रक्तवीर ने उपस्थित पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रम की योजना से अवगत कराते बताया की संगठन द्वारा पांच वार्षिक कार्यक्रम की रुपरेखा बनाया गया हैं, जिसमे 12 जुलाई स्थापना दिवस, 23 अगस्त मधुसूदन यादव जी के जन्मदिन मे रक्तदान शिविर 15 अक्टूबर डॉ रमन सिंह जी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर 22 जनवरी भगवान विशाल रक्तदान शिविर या अन्य कार्यक्रम का होगा आयोजन। साथ ही संगठन के अन्य कार्यक्रम व अभियान भी निरंतर जारी रहेंगे, जिसमे दो अगस्त सहसंगठक दीपक देवांगन के जन्मदिन के अवसर पर से रक्तदान यातायात जागरूकता परीक्षा का आयोजन जिले के समस्त स्कूल कॉलेज में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन विगत वर्षों की तरह दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण ऑफ़लाइन व द्वितीय चरण ऑनलाइन आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय चतुर्थ पंचम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियो को नगद पुरुस्कार से सम्मनित किया जायेगा। संगठन के प्रदेश प्रमुख चंद्रभान जंघेल ने सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी को निष्ठा पूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए उपस्थित पदाधिकारीयों को विभाग व स्कूलों की जिम्मेदारी सौंप गई, जिसमें चंद्रभान जंघेल ने नगर निगम विभाग, शकरपुर स्कूल स्टेट हाई स्कूल, दीपक देवांगन को शिक्षा विभाग ठाकुर प्यारेलाल स्कूल व आदर्श स्कूल ममतानगर, लोकेश बारापात्रे को आरटीओ विभाग यातायात विभाग वेसलियन स्कूल व राजेश्वरी स्कूल भागवत वर्मा को स्वास्थ्य विभाग पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल व गुजराती स्कूल, दुष्यंत सेन को बघेरा स्कूल व परसबोड स्कूल, रूपेश दास मानिकपुरी को जंगलपुर स्कूल व पनेका स्कूल, मनीष साहू को सुंदरा व भरेगांव स्कूल की जिम्मेदारी सौपी गई।

अपने दोस्तों को शेयर करें :