छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के वंशज राजा अरविंद सिंह मेवाड़ को दी श्रद्धांजलि

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा ने आज महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित महाराणा प्रताप जी की मूर्ति के सामने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के वंशज मेवाड़ राजा स्वर्गीय श्री अरविंद सिंह मेवाड़ को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। समाज के पदाधिकारी ने सामाजिक हित में काम करने वाले स्वर्गीय अरविंद सिंह मेवाड़ के कार्यों को संस्मरण करते हुए उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
बता दें कि स्वर्गीय अरविंद सिंह मेवाड़ वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के वंशज थे, उन्होंने राजपूत समाज की सभ्यता और संस्कृति को लेकर के आजीवन समाज हित में काम किया और राजपूत समाज को हमेशा प्रगति की ओर अग्रसर करने के लिए लोगों को प्रेरित करते रहें। वे लंबे समय से बीमार थे, लंबी बीमारी के बाद 16 मार्च को उदयपुर में उनका निधन हो गया।
करणी सेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय बहादुर सिंह ने बताया कि राजपूत समाज के लिए यह अपूरणीय क्षति है। छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा ने इस अवसर पर उनके द्वारा मेवाड़ की संस्कृति और परंपरा को संरक्षित करने के प्रयासों की सराहना की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा में जय नारायण सिंह, डॉ. आरपीएस भदोरिया, आरएन सिंह, संजय बहादुर सिंह, युवा अध्यक्ष गोल्ड भदोरिया, कपिल सिंह, अजय सिंह कुशवाहा, अभिषेक सिंह, पवन राठौर, गोल्डी भार्गव, संतोष सिंह राजपूत और डॉ. विशाल ठाकुर सहित अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!