शासन के अनुसार होगा वार्डो का परिसीमन : शरद सिन्हा

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। सन्निकट नगर निगम चुनाव को लेकर परिसीमन की प्रक्रिया के चलते शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद कुलबीर सिंह छाबड़ा के बयान पर भाजपा के वरिष्ठ पार्षद शरद सिन्हा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है श्री सिन्हा ने कुलबीर के बयान के अंत में विधिक प्रक्रिया की ओर अग्रसर होने की बात को गंभीरता से लिया है श्री सिन्हा ने कहा कि कुलबीर यह चाहते हैं। कि सरकार उनकी बात माने नहीं तो वह न्यायालय की शरण में जाएंगे। श्री सिन्हा ने कहा कि वार्ड का परिसीमन शासन के निर्देशानुसार होगा। कुलबीर कोर्ट जाने की अप्रत्यक्ष तौर पर धमकी दे रहे हैं। तो कोर्ट का दरवाजा उनके लिए भी खुला है। चाहे तो और भी कांग्रेसी नेता कोर्ट जा सकते हैं।
श्री सिन्हा ने आगे कहा कि समाचार पत्र के माध्यम से कुलबीर सिंह छाबड़ा को यह कहा है कि जब 5 साल पहले तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने निगम चुनाव के समय वार्ड का परिसीमन कराया था। तब उनको अपना फायदा नजर आ रहा था। अपने फायदे के लिए परिसीमन कराया तब तो भाजपा ने इस तरह अनर्गल बयान बाजी नहीं की थी। तात्कालिन कांग्रेस सरकार ने वार्ड का परिसीमन कराया और उनके मंशा के अनुरूप चुनाव में उन्हें फायदा भी हुआ फिर भी भाजपा बर्दाश्त करती रही अब विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिलने के बाद आगामी नगरी निकाय चुनाव में कांग्रेस को हार का डर सताने लगा है। इसलिए अनावश्यक बयान बाजी की जा रही है। श्री सिन्हा ने कहा कि सबको पता है कि कांग्रेस ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में गड़बड़ी का आरोप केंद्र की भाजपा सरकार पर लगाया था। अगर ऐसा था तो वह चुनाव के लिए क्यों तैयार हुई चुनाव का बहिष्कार कर देना था।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!