विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू समाज, संगठनों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। लोकसभा में विपक्षी नेता प्रतिपक्ष की भूमिका द्वारा चुने गए राहुल गांधी द्वारा सभा में हिंदू समाज को हिंसक सत्य कहते हुए अनर्गल भाषण पर आपत्ति जताते हुए शहर के महावीर चौक से मानव मंदिर चौक तक राहुल गांधी की शव यात्रा निकली गई तथा अत्यंत आक्रोश के साथ पुतला दहन किया गया। संगठन ने कहा कि राहुल गांधी आज जिस पद पर आसीन है, वहां अटल बिहारी बाजपेई जैसे महान व्यक्तित्व शोभित थे। भारत के हिंदू समाज ने गांधी परिवार को सांसद विधायक से लेकर प्रधानमंत्री तक बनाया, पर इनके तेवर हमेशा हिंदूओं को लेकर अभद्र रहे है। सांसद राहुल गांधी का हिंदूओं को लेकर शुरूआत से यही रवैय्या रहा है, इनके बयानों में हिंदू मंदिर को लड़की छोड़ने की जगह और हिंदू लोग मंदिर चप्पल चुराने जाते है, इसे भाषण दिए जाते है। कभी ये जातियों में हिंदूओं को बांटने का प्रयास करते है, तो कभी एक तरफा राजनीति कर अल्पसंख्यकों से रिश्ते मजबूत करते है। आज इसी का फल है कि इतनी बड़ी पार्टी होकर भी एक सीमित आंकड़े में सिमट कर रह गई है और छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित अनेक राज्यों को खो चुके है, यदि यह अपमानजनक कार्य जारी रहा तो आगे भी कांग्रेस इसका दंड हिंदू समाज से भुगतेगी और राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी के साथ-साथ लोकसभा अध्यक्ष से राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने की मांग की।
उक्त स्थान पर विहिप, बजरंग दल सहित अनुसंसगिक संगठन और बड़ी संख्या में हिंदू समाज, समाज प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी बजरंग दल जिला संयोजक सुनील सेन ने दी।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!