डुमरडीहकला में 8 दिसंबर को होगा भव्य ‘पटपर’ जस झांकी का आयोजन

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। ब्लॉक के ग्राम डुमरडीहकला (ठेलकाडीह) में 8 दिसंबर 2026 को एक दिवसीय भव्य जस झांकी एवं भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जय जगन्नाथ सेवा समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पटपर झांकी ‘श्री दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी परिवार’ के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर करेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5 बजे से होगी। धार्मिक एवं सांस्कृतिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री जगन्नाथ मंदिर, अमलीपदर के राष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य पं. रामानुज युवराज पाण्डेय शामिल होंगे।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जस झांकी का आनंद लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!