वार्ड निरीक्षण के लिए महापौर सुबह पहुॅचे बसंतपुर एवं लालबाग

अपने दोस्तों को शेयर करें :

बसंतपुर तालाब में रेलिंग एवं महेन्द्र नगर में उद्यान जीर्णोद्धार के दिये निर्देश

राजनांदगांव 18 नवम्बर। सफाई में गुणात्मक सुधार लाने महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम वार्डो में जाकर वार्डवासियो से अवगत हो सुधार की दिशा मे कार्य करने कर्मचारियो को निर्देशित कर रहे है। वही उनके द्वारा निर्माण कार्यो का जायजा लेनेे के साथ साथ अन्य समस्या का निराकरण करने भी दिशा निर्देश दिया जा रहा है। इसी कडी में आज महापौर श्री यादव आयुक्त श्री मरकाम के साथ बसंतपुर एवं लाल बाग क्षेत्र में सफाई निरीक्षण कर वार्डवासियो की विकास संबंधी मांग पर कार्य करने अधिकारियो को दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जल विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सुनिल साहू, राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य श्री राजा माखीजा, पार्षद प्रतिनिधि श्री राजेश यादव की विशेष उपस्थिति रही।
महापौर श्री यादव आयुक्त, तहसीलदार श्री नाग व निगम पदाधिकारियो के साथ जोगी नगर पहुच नागरिको से मुलाकात किये। जोगी नगर वासियोे के द्वारा पट्टा की मांग पर उन्होंने कहा कि शासन नियमानुसार पट्टा दिया जाता है। सर्वे कर पात्र लोगो को पट्टा वितरण किया जाएगा। उन्होंने तहसीलदार से कहा कि पट्टा वितरण के लिए सर्वे किया जाये। इसी प्रकार कोढी खाना का निरीक्षण कर महापौर ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम को उक्त भूमि सौपी गयी है, जिसे खेल परिसर के रूप में विकसित किया जायेगा। विभिन्न खेलो के लिए मैदान तैयार किया जायेगा ताकि खिलाडियो को इसका लाभ मिल सके। महापौर ने आयुक्त श्री मरकाम से कहा कि मैदान समतलीकरण एवं साफ सफाई के अलावा अन्य आवश्यक कार्य कराया जाए। बसंतपुर में निरीक्षण के दौरान तालाब में रेलिंग लगाने व रोड में स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग पर महापौर ने कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे से आवश्यक प्रक्रिया करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य का प्राथमिकता से क्रियान्वयन करना है।
निरीक्षण की कडी में लालबाग क्षेत्र के प्रभात नगर एवं महेन्द्र नगर जाकर महापौर द्वारा वार्डवासियो से साफ सफाई संबंधी चर्चा की गयी। प्रभात नगर में नाला सफाई की मांग पर गैंग लगाकर सफाई कराने प्र. स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा को निर्देशित किये। महापौर ने कहा कि वार्ड में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए, किसी भी प्रकार की शिकायत का त्वरित निराकरण करे। महेन्द्र नगर में रोड नाली बनाने की कालोनी वासियो की मांग पर अतिशीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इसी प्रकार उद्यान जीर्णोद्धार के लिए उन्होंने उप अभियंता श्री तिलक राज ध्रुव को उद्यान मेें रेलिंग, मंच मरम्मत, समुचित प्रकाश सहित पाथवे तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था के लिए स्टीमंेट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिको की सुविधा उपलब्ध कराना नगर निगम की मूल जिम्मेदारी है, इसके लिये हर संभव प्रयास किया जाये।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!