बापू को उचित उपचार को लेकर विभिन्न सामाजिक संस्था एवं साधको ने संजय जोशी को सौंपा ज्ञापन
राजनांदगांव: श्री योग वेदांत सेवा समिति राजनांदगांव के साधको सहित विभिन्न सामाजिक संस्था व गणमान्य लोगो ने पूर्व राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) व आरएसएस के प्रख्यात प्रवक्ता संजय जोशी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में केंद्रीय कारागार, जोधपुर में संत श्री आशारामजी बापू 87 वर्ष की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए शासन प्रशासन से बात कर उन्हें तत्काल पैरोल देकर उचित उपचार मुहैया कराए जाएं । संजय जोशी जी ने बापू के स्वास्थ्य की पूरी जानकारी ली तथा उन्हें सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालय के स्वास्थ्य संबंधित उपचार हेतु आदेश की प्रति भी दिखाई गई । माननीय न्यायालय ने उचित उपचार प्रदान करने के आदेश दिया हुआ है परंतु फिर भी आदेश का पालन नही हो रहा है।
इससे पूर्व भी जेल अधीक्षक, कारागार महानिदेशक, गृह विभाग (कारागार शाखा) के प्रमुख शासन सचिव और जोधपुर पुलिस आयुक्त को पत्र भेजकर आरोग्यम् हॉस्पिटल, जोधपुर में उपचार की अनुमति और स्वास्थ्य के अनुकूल उचित व्यवस्था तुरंत करवाने हेतु मांग किया गया है।
- सोसल मीडिया में तेजी से उठ रही उचित उपचार व रिहाई की मांग
संस्था के अध्यक्ष रोहित चंद्राकर, टीके चंद्राकर एवं संजय साहू ने संयुक्त रूप से बताया कि संत आशारामजी बापू जिनकी उम्र 87 वर्ष के है पिछले 13 वर्षों से जोधपुर केंद्रीय कारागार में निरुध्द है। वे अनेक गंभीर एवं दीर्धकालीन रोगों से पीड़ित है । 8 बार हार्टअटैक भी आया है वर्तमान में उन्हें तत्काल उपचार की जरूरत है । कई संत समुदाय, कथाकार, आम जनमानस भी सोसल मीडिया के माध्यम से उचित उपचार की मांग कर रहे ।
इस ज्ञापन सौंपने में समिति के लेखराम साहू, टीआर साहू, दिलीप सिन्हा, वीरेंद्र साहू, प्रवीण चक्रधारी, रमेश भोजवानी, हेमन्त देशमुख, कुशलाल देशमुख, खेमचंद निषाद, हार्दिक कोटक, अनिल वैष्णव, नीलेश शर्मा, समीर, नतेस्वर, मनोज, सहित अन्य संस्था व गणमान्य लोग काफी संख्या में उपस्थित रहे।
संजय साहू
8770882681 श्री योग वेदांत सेवा समिति
राजनांदगांव






