*शीतला मंदिर में बिछड़ी बच्ची को पुलिस ने परिजनों से मिलाया, जवानों की तत्परता की लोगों ने की सराहना*

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। शहर के शीतला मंदिर में कन्या भोज के नाम पर बच्चियों को ले जाने की घटना के बाद उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब एक घंटे तक बच्चियां वापस नहीं लौटीं। परिजन चिंतित हो उठे और आसपास के लोगों में भी हलचल बढ़ गई।

मामले में पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को तलाशने में मदद की और उसे सकुशल उसके माता-पिता से मिलवाया। बच्ची के परिजनों से मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस जवानों की सक्रियता और मानवीय संवेदनशीलता की प्रशंसा की।

*पुलिस की तत्परता से परिवार ने ली राहत की सांस*

शीतला मंदिर जैसे आस्था के प्रमुख स्थल पर हुई इस घटना ने कुछ समय के लिए लोगों की चिंता बढ़ा दी थी। हालांकि, पुलिस जवानों की मदद से बच्ची के परिजनों तक पहुंचने पर स्थिति सामान्य हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित सहायता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में पुलिस की सक्रियता बेहद महत्वपूर्ण है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!