0 महाकौशल के जिला कार्यालय पहुंचे साजा विधायक, ब्यूरो चीफ अंकित बालाजी श्रीवास्तव के पत्रकारिता क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की
राजनांदगांव। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर जनता की समस्याओं को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाना पत्रकारिता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। पत्रकारों को जनसरोकारों से जुड़े विषयों को पूरी दमदारी के साथ सामने लाना चाहिए। यह बात साजा विधायक ईश्वर साहू ने राजनांदगांव प्रवास के दौरान कही। व्यस्त कार्यक्रमों के बीच समय निकालकर विधायक ईश्वर साहू महाकौशल के जिला कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने ब्यूरो चीफ अंकित श्रीवास्तव से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान विधायक ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अंकित श्रीवास्तव द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का आह्वान किया। चर्चा के दौरान जनसरोकारों से जुड़े विषयों को प्रमुखता देने और जनता की आवाज को प्रशासन एवं सरकार तक पहुंचाने में पत्रकारिता की भूमिका पर जोर दिया गया। इस अवसर पर अतुल रायजादा, रिभय यादव, पंकज शर्मा, रोहित शर्मा, प्रियांशु श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।






